Bilaspur: सुप्रिया सिंह ठाकुर का चयन भारतीय सेना में SSC (W) Tech-66 एंट्री के माध्यम से हुआ है। उन्हें 17 एसएसबी बोर्ड, बेंगलुरु से रिकमेंडेशन मिला और इलेक्ट्रॉनिक्स वैकेंसी में ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त हुई है। वे लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होंगी।
शुरुवाती शिक्षा
सुप्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंड्री स्कूल, तारबहार, बिलासपुर से पूरी की और चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। वे एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट धारक हैं।

उनके पिताजी वैदेही शरण सिंह श्रीनेत और माताजी संतोषी सिंह श्रीनेत हैं। परिवार मूलतः ग्राम टेढ़ाधौरा, जिला मुंगेली का निवासी है, जबकि पढ़ाई बिलासपुर में हुई।
