बिलासपुर में गणेश चतुर्थी के दिन गौ मांस काटते युवती का एक वीडियो सामने आया। जिसे लेकर गौ रक्षकों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने भी लाठी डंडे और हथियारों से हमला कर दिया जिससे तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने चार घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया और विरोध करने वालों को शांत कराया। वही गौ मांस काटने वाली युवती और अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला बिल्हा थाने क्षेत्र का है।
जानिए क्या था पूरा मामला ?
बिल्हा के एक गांव में ओड़िया मोहल्ले की एक युवती गौ मांस काट रही थी। जिसका वीडियो स्थानीय युवाओं ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गौ हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में गौ रक्षकों को समझाइश दे कर शांत कराया गया बाद में पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया।
महिला ने क्या कहा ?
महिला ने बताया कि उसने कोई गौ हत्या नहीं की उनका वही काम है गांव वाले मरी हुई गाय का को उनको देते है जिसका वे लोग मांस निकाल रहे थे। उसका यह भी कहना था कि स्थानीय लोगों ने जानबूच कर ऐसा माहौल बनाया है।
